जनपद में पहली बार नेत्र सर्जन डॉ. गिरजेश कैन ने किया मोनोफोकल लेंस का सफल प्रत्यारोपण
13 Oct 2026

वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. गिरजेश कैन ने मुरादाबाद जनपद में पहली बार आधुनिक मोनोफोकल लेंस का सफल प्रत्यारोपण कर नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
मरीज मोतियाबिंद से गंभीर रूप से पीड़ित था। सफल सर्जरी के बाद मरीज की दृष्टि पूरी तरह सामान्य हो गई।
डॉ. गिरजेश ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक से लैस ओरेकल आई हॉस्पिटल क्षेत्र के लोगों को महानगरों जैसी सुविधाएं प्रदान कर रहा है।




